न्यू यूज़र इंफ़ो
धोखाधड़ी और गलत बरताव के खिलाफ हमारी नीति।
सुरिक्षत और सुखद खेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए गेमडिज़ायर धोख़ा-धड़ी और अनुचित बर्ताव रोकने के लिए निम्न सुरक्षा कवच मुहैया कराता है:
- स्वचालित फ़ाइलर तमाम अश्लील शब्दों को निकालने का प्रयास करता है,
- विशेष कोड स्वतः चीख-पुकार और खिलाड़ियों की भरमार को मूक कर देता है,
- हमारी गेम प्लगइन्स सुरक्षित हैं और हम प्लगइनों को बदलने के गंभीर प्रयासों का पता लगा सकते हैं,
- हमारे कुछ खेल उपयोक्ताकओं को उन खिलाड़ियों के बारे में सूचना देते हैं जो एक साथ दो-दो खेल खेलते हैं,
- हमारे कुछ खेल अपने उपयोक्ता ओं को उनके उन प्रतिद्वंद्वियों के बारे में सूचना देते हैं जो खेल खेलते हुए दूसरे प्रोग्रामों में चले जाते हैं,
- मूल्यांकित खेलों के मामले में हम उन खिलाड़ियों को (अंक कम करके) दंडित भी करते हैं जो अपना खेल ख़त्म नहीं करते,
- प्रशासक हमारे खेलों का संचालन कर सकते हैं, जो चालबाजी करने की कोशिश करने वाले लोगों का पता लगाने में हमारी मदद करते हैं. प्रशासक दूसरे खिलाड़ियों को मूक कर सकते हैं और उन्हें कमरों और टेबल से हटा सकते हैं,
- बहुत-सारे खिलाड़ियों वाले खेलों के मामले में हम एक ही समय में एक ही कंप्यूटर से दो उपनामों का इस्तेमाल करने वालों को नामंजूर कर देते हैं,
- बहुत-सारे खिलाड़ियों वाले खेलों के मामले में हम उपयोक्तायओं को सूचित करते हैं कि कब दो या दो से अधिक खिलाड़ी एक ही स्थानीय नेटवर्क से एक ही टेबल पर संपर्क कर रहे हैं,
- हमारी साइट पर खेले गये खेलों के नतीज़े जमा रहते हैं. सांख्यकीय विश्लेषण से हम उनकी जांच कर सकते हैं और चालबाज़ों का पता लगा सकते हैं,
- हम ज़रूरत पड़ने पर निगरानी और समीक्षा करने के लिए गेम चाटों के दस्तावेज़ रखते हैं.