गेम नियम
ओमाहा हाई, पोकर का टेक्सास होल्डइम से बहुत मिलता जुलता रूप है। इसमें प्रमुख अंतर यही है कि खिलाङी में चार कार्ड बंटते हैं और खिलाङियों को अपनी अंतिम चाल के निर्माण में दो कार्ड अपने हाथ से लेने होते हैं, शेष दोनों को छोङते हुए। खिलाङी को इस दौरान तीन कार्ड टेबल पर बंटे कम्युनिटी कार्ड से लेने होते हैं।

गेम का उद्देश्य
ओमाहा हाई पोकर गेम का उद्देश्य पांच कार्ड की श्रेष्ठ चाल बनाना होता है। इसमें प्रत्येक खिलाङी को मिलने वाले चार कार्ड में से दो कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, पांच उन कम्युनिटी कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है जो टेबल पर होते हैं। डीलिंग के बीच बैटिंग के चार दौर होते हैं, जिसका मतलब है कि झांसा पट्टी या बफलिंग का अवसर रहता है और कोई खिलाङी तब भी जीत सकता है अगर वह टेबल के अन्य खिलाङियों को यह विश्वास दिला दे कि उसके पास श्रेष्ठ चाल है।

ब्लाइंड
शुरुआत में एक डीलर चुना जाता है एक विशेष प्रतीक का इस्तेमाल करते हुए। डीलर प्रतीक एवं जिम्मेदारी घङी की दिशा के अनुसार हर चाल के बाद अगले वाले खिलाङी की ओर आगे बढती रहती है। घङी की दिशा के अनुसार डीलर के आगे के दो खिलाङियों को पॉट को ब्लाइंड देनी पङती है। ब्लाइंड से कार्रवाई होती है और पॉट बनता है।
डीलर की बायीं ओर का पहला खिलाङी छोटी या स्माल ब्लाइंड का भुगतान करेगा जबकि दूसरा खिलाङी बङी या डबल ब्लाइंड का। ब्लाइंड के आकार से टेबल स्टेक का पता भी चलता है। उदाहरण के रूप में, 1/2 डालर स्टेक वाली टेबल में छोटी ब्लाइंड 1 डालर की तथा बङी ब्लाइंड 2 डालर की होगी। ब्लाइंड की पोस्टिंग के बाद, हर खिलाङी के लिये चार होल (पाकेट) कार्ड बांटे जाते हैं और बैट का पहला दौर शुरू होता है।

प्री-फ्लाप
बङी ब्लाइंड के सीधे बायीं ओर बैठा खिलाङी कर सकता है कि : कार्ड समेट दे, बङी ब्लाइंड काल करे और बङी राशि लगाये। यह टेबल की बैटिंग सीमा पर निर्भर करता है। टेबल पर बैठे हर दूसरे खिलाङी से इसी तरह के फैसले की आवश्यकता होती है। इसमें सबसे बाद उस खिलाङी की बारी आती है जिसने बिग ब्लाइंड लगाई हो।

फ्लॉप
टेबल पर तथाकथित तीन कम्युनिटी कार्ड भी बांटे जाते हैं। प्रत्येक खिलाङी पांच कार्ड की अपनी श्रेष्ठ चाल बनाने के लिये इनका इस्तेमाल कर सकता है। इस दौर में पहले कार्रवाई करने वाला खिलाङी वह होगा जिसने छोटी ब्लाइंड पेश की होगी। बैटिंग एक्शन का जिक्र करने के साथ साथ खिलाङियों के पास चैक की संभावना भी रहेगी जिसका मतलब है जीरो काल, जब किसी अन्य खिलाङी के पास बैट नहीं हो।

टर्न एंड रीवर
टेबल पर बंटे चौथे कार्ड को टर्न कार्ड कहा जाता है। टर्न कार्ड के बंटने के बाद बैटिंग का अगला दौर शुरु होता है। इस अवसर पर, ब्लाइंड दोगुनी हो जाती है तो न्यूनतम बैट बिग ब्लाइंड की चार गुना हो जाती है। पांचवें एवं अंतिम कम्युनिटी कार्ड को रीवर कार्ड कहा जाता है, जिसके बंटने के बाद बैटिंग का अंतिम दौर शुरु होता है।

शोडाऊन
गेम में बचे सभी खिलाङियों को अपनी चाल का खुलासा करना होगा। श्रेष्ठ 5 कार्ड चाल, जो चार होल कार्ड एवं पांच कम्युनिटी कार्ड के इस्तेमाल से बनी होगी, को चुना जायेगा। अगर दो खिलाङियों की चाल एक सी होती है तो पॉट उनमें बंट जायेगा।